नीले ड्रीम और सांप के बाद अब ट्राली बैग में मिला शव, बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ सौदी से लौटे पति का किया कत्ल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद पत्नी की बेवफाई के कई मामले सामने आ रहे हैं। कातिल मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ पति सौरभ की हत्या कर नीले ड्रम में दाल दिया तो वहीं रविता ने अमरदीप के प्यार में पड़कर अपने पति अमित की हत्या कर उसे सांप से कटवा दिया। इतना ही नहीं औरैया जिले में तो नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के लिए शादी के 15 दिन बाद ही सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। अब ऐसा ही एक मामला देवरिया जिले से सामने आया है, यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए शव को ट्राली बैग में भरकर 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया।पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और‌ उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।

ट्राली बैग में निकला युवक का शव

मिली जानकारी के अनुसार जिले तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव के गेहूं के खेत एक ट्राली बैग पड़ा था।रविवार दोपहर कुछ लोगों ने ट्राली बैग देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्राली बैग को खोला तो उसमें से एक 30 वर्षीय युवक का शव निकला।युवक के सिर के आस पास चोटों के निशान थे। जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंचे।एसपी ने फॉरेंसिक टीम,डॉग स्क्वायड,सर्विलांस टीम को बुलाकर जांच कराई।

एक सप्ताह पहले सऊदी से लौटा था युवक

पुलिस ने शव की पहचान के लिए जांच पड़ताल की।मिले कागजो के आधार पर पता चला कि यह शव देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले नौशाद का है। पुलिस को जानकारी मिली कि नौशाद एक सप्ताह पूर्व ही सऊदी अरब से घर लौटा है। पुलिस को उसकी पत्नी पर गहरा शक हुआ और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने सारी सच्चाई बता डाली।

प्रेमी भांजे के साथ मिलकर की पति की हत्या

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक नौशाद की पत्नी का रिश्ते में लगने वाले भांजे से ही अवैध संबंध था। जब उसका पति सऊदी अरब से कमा कर आया तो उसके प्रेम में बांधक बनने लगा।इसी कारण से पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को ट्राली बैग में भरकर 60 किलोमीटर दूर ले जाकर खेत मे फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000