शॉर्ट सर्किट से परिवहन निगम मुख्यालय में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक

राजधानी लखनऊ में परिवहन निगम कार्यालय में शुक्रवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग ज्यादा भड़कती इससे पहले ही इसे कंट्रोल कर लिया गया। परिवहन आयुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या-13 सामान्य प्रशासन अनुभाग में शुक्रवार रात लगभग 8:45 बजे शॉर्ट सर्किट से मेज के नीचे रखे रफ पेपरों में आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए अनुभाग में धुआं भर गया।

कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया। इसके उपरांत कार्यालय नाजिर द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल टीम समय पर पहुंच कर स्थिति का आकलन एवं आवश्यक पुष्टि की। दमकल दल पहुंचने से पूर्व ही आग पर नियंत्रण हो चुका था।

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति को क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (मुख्यालय) अनिता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। अनुभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी महत्वपूर्ण पत्रावली/अभिलेख में आग नहीं लगी है। शॉर्ट सर्किट को ही इस घटना का मुख्य कारण माना गया है। कंप्यूटर में लगे यूपीएस बंद न करने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000