राम मंदिर के मुख्य शिखर लगा 44 फिट ऊंचा ध्वज दंड, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा।आज राम मंदिर के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया।राम मंदिर में 500 साल बाद ध्वज दंड की स्थापना की गई। राम मंदिर के मुख्य शिखर पर गुजरात में तैयार किया गया 44 फिट ऊंचा ध्वज दंड लगाया गया,इसका वजन लगभग 5 टन है। शिखर कलश समेत राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। अब इसमें 44 फीट का ध्वज दंड भी जुड़ गया है।

वैशाख शुक्ल की द्वितीया के दिन सुबह 6:30 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच प्रक्रिया शुरू हुई।
प्रातः 8 बजे राम मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया।जैसे ही ध्वज दंड प्रतिष्ठित हुआ रामनगरी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी।यह ध्वज दंड सिर्फ एक प्रतीक नहीं है,बल्कि यह धर्म,संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय चिन्ह है,यह ध्वज प्रभु श्रीराम के अद्भुत, मर्यादा और आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस ऐतिहासिक क्षण की तस्वीरें शेयर कीं।इन तस्वीरों में राम मंदिर का गौरवमय स्वरूप और दिव्यता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। चंपत राय ने बताया कि ध्वज दंड स्थापना का यह काम शास्त्रोक्त विधि और गुरुजनों के मार्गदर्शन में पूरा हुआ,जिससे मंदिर की आभा और भी निखर उठी है। इस खास अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद संतों,पुजारियों और राम भक्तों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और प्रभु श्रीराम के भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

बता दें कि इस मौके पर लार्सन एंड टुब्रो व टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर के साथ ध्वज दंड निर्माता गुजरात निवासी भरत भाई,पत्थरों की नक्काशी करने वाले ठेकेदार नरेश मालवीय,पत्थरों के कार्य का सुपरविजन करने वाले चंद्रशेखर सोमपुरा के साथ एक बड़ी टीम मौजूद रही। 160 फीट की ऊंचाई पर शिखर के पास लार्सन एंड टुब्रो व टाटा कंसलटेंसी के इंजीनियर ऊपर चढ़कर मौजूद रहे,दो क्रेन से ध्वज दंड को ट्राला के ऊपर से उठाया गया,धीरे-धीरे वर्टिकल खड़ा हुआ। इसके बाद टावर क्रेन के माध्यम से ध्वज दंड को शिखर पर स्थापित कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000