राफेल की दहाड़ से कांपा पाकिस्तान,रात के अंधेरे में सुखोई, जगुआर और मिराज ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर की लैंडिंग

 शाहजहांपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दिन में भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास किया।रात के अंधेरे में राफेल,जगुआर, सुखोई और मिराज जैसे विमानों की नाइट लैंडिंग कराई गई।

फाइटर जेट्स ने किया शक्ति प्रदर्शन

शुक्रवार रात को हुए युद्धाभ्यास में राफेल,सुखोई,जगुआर, मिराज जैसे फाइटर जेट्स इस ट्रायल में शामिल हुए। गंगा एक्सप्रेस-वे के साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी पर फाइटर जेट्स ने शक्ति प्रदर्शन किया,जो आपातकालीन स्थितियों में एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को दर्शाता है।

लड़ाकू विमानों ने दिखाया दमखम

इससे पहले शुक्रवार दोपहर में लड़ाकू विमानों ने अपना दमखम दिखाया था। ये ट्रायल ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत-पकिस्तान के बीच तनाव है। ऐसे में राफेल की दहाड़ से पाकिस्तान कांप रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर ये पहली हवाई पट्टी है,जहां फाइटर जेट्स की भी नाइट लैंडिंग की जा सकती है।

वायुसेना ने शक्ति और साहस का दिया परिचय

भारतीय वायुसेना ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना अपनी शक्ति और साहस के लिए जानी जाती है। यह हवाई पट्टी देश की एकलौती नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी है, जिसमें रात के समय भी बिनी किसी रुकावट के लड़ाकू विमान उतर सकते हैं। हाईवे पर हवाई पट्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध की स्थिति में बमबारी के दौरान एयरबेस की हवाई पट्टी नष्ट होने की स्थिति में हाईवे की हवाई की पट्टी को इस्तेमाल आपातकाल में किया जा सके।

जानिए क्यों खास है गंगा एक्सप्रेस-वे

गंगा एक्सप्रेस-वे की खासियत यह है कि यहां से लड़ाकू विमान दिन और रात में उड़ान भर सकते हैं। अपनी इस अनूठी क्षमता के कारण यह देश में इस तरह की पहली हवाई पट्टी बन गई है। अब तक लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विमानों को उतारने और उड़ाने का इस तरह का आपातकालीन अभ्यास किया जा चुका है, लेकिन वे दिन के समय तक ही सीमित थे।

युद्धाभ्यास में ये विमान हुए शामिल

शुक्रवार को दिन में हुए इस युद्धाभ्यास में राफेल,एसयू-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, एएन-32 और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर सहित भारतीय वायुसेना के कई विमान शामिल हुए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000