प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत; एक की हालत गंभीर, बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे घर

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खरीदारी से लौटते समय हुआ हादसा…

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई सलवानी गांव निवासी दुखी पुत्र बुद्धू अपने परिचित मोहम्मद ईसा के पुत्र मोहम्मद शमीम के साथ रानीगंज कैथौला बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही रायबरेली-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

                                                                                             मृतक बुजूर्ग की (फाइल फोटो)

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल लालगंज सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रायबरेली पहुंचने से पहले ही दुखी की मौत हो गई। मोहम्मद ईसा का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

लालगंज पुलिस ने रामराज वर्मा की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000