कानपुर की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की झुलसकर हुई दर्दनाक मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ये आग रविवार रात आठ बजे लगी थी। आग के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। रात जब करीब आठ बजे फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसके बाद फैक्ट्री में रखे कैमिकल और सिलेंडर की वजह से आग इतनी तेजी से फैली की परिवार कुछ समझ ही नहीं पाया और पूरा घर धूं-धूं करके जलने लगा। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग ग्राउंड फ्लोर तक पहुंची तो दानिश अपनी पत्नी समेत बच्चों को बचाने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन फिर सभी आग के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल पाए।

खाली कराए गए आसपास के घर

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम अलर्ट हो गई और दो दर्जन गाडियां मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए आसपास के सभी घरों को तुरंत खाली कराया और इलाके की बिजली तुरंत ही काट दी गई। पूरी भर जूता फैक्ट्री धूं-धूकर जलती रही। फैक्ट्री में चमड़ा और कैमिकल दोनो होने की वजह से आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सुबह करीब साढे पांच बजे आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के अंदर अभी भी कहीं-कहीं धुआं निकल रहा है।

इस आग में दानिश उसकी पत्नी और तीनों बच्चों की झुलकर दर्दनाक मौत हो गई है। NDRF की टीम ने जली हुई लाशों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक पांच लोगों के शवों को निकाला गया है, जिन्हें बर्निंग यूनिट में भेजा दिया गया है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जाएगी।

र्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में रखे कैमिकल और चमड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते चार मंजिला बिल्डिंग धूं-धूं करके जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। ये जूता फैक्ट्री कानपुर के प्रेम नगर रिहायशी इलाके में बना हुआ था। इस फैक्ट्री को दुनिया अली नाम के शख्स ने जूता सप्लाई की फैक्ट्री डाला हुआ था। ये फैक्ट्री घर के बेसमेंट में चल रही थी और ऊपर के हिस्से पर दानिश और कासिम अपने परिवार के साथ रहते थे। कासिम अपने परिवार के साथ बाहर खाना खाने हुए गया हुआ था, जबकि दानिश की पत्नी समेत तीन बच्चे घर पर ही था।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000