दर्दनाक सड़क हादसा; दो बोलेरो की टक्कर में दो बरातियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली मार्ग के किनारे आई टी आई के निकट पूरे लंगड़ा मजरे पाकरगांव आई बारात की खड़ी बोलेरो को रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों बोलेरो में सवार और चपेट में बाराती आ गए।
बोलेरो की भिड़ंत में दो बरातियों की मौके पर मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक घायलों को पहले स्वशासी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया है। घायलों में आधा दर्जन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

द्वारपूजा के लिए निकले थे बराती…

जानकारी के मुताबिक पूरे लंगड़ा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण लोधी की लड़की रोशनी को ब्याहने के लिए थाना क्षेत्र कमरौली के सिंदुरवा गांव से सियाराम के लड़के पवन कुमार सोमवार को बारात लेकर आए थे। रात सवा ग्यारह बजे के आसपास द्वार पूजा के लिए बराती निकल रहे थे। जनवास से घर दूर होने के चलते कुछ बाराती बोलेरो पर चढ़ रहे थे और कई बाराती बोलेरो के आसपास खड़े थे।

इसी बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो रायबरेली की तरफ से आई और बरातियों की बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बोलेरो कई मीटर घिसटती चली गईं जिसके चलते बोलेरो में सवार और चपेट में आए दो बरातियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक बाराती घायल हुए हैं।

दूसरी बोलेरो जो रायबरेली की तरफ से आ रही थी उसके बारे में पता चला कि जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव के राजभवन अपनी लड़की सपना को इटावा से विदा कराकर ला रहे थे, जिनकी लड़की की शादी 30 अप्रैल को हुई थी।

नव ब्याहता सपना भी दुर्घटना में चोटिल हुई है। साथ ही उनमें से कई के घायल होने की सूचना है। आनन फानन सभी घायलों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजगजीवन 38 पुत्र शिवप्रसाद  भवानी प्रसाद गुप्ता 45 पुत्र राजबहादुर गुप्ता निवासी सिंदुरवा थाना कमरौली को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों में गंगाराम, जगजीवन, सपना, कन्हैया लाल, राजभवन,  तेजभान, अरमान, राजगुप्ता, भवानी प्रसाद, शिवकुमार, जगजीवन प्रसाद की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने केजीएमसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक साधारण घायलों का प्राथमिक उपचार कर स्वशासी मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू हुआ। दुर्घटना के बाद पलटी बोलेरो के नीचे दबे लोगों को बोलेरो सीधी कर निकाला गया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000