उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 6 लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हैलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसकी सूचना आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दी गई। इस बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलते ही भटवाड़ी से SDRF और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर सीएम ने जताया दुख…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि “प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।”

गंगोत्री धाम जाते समय हुआ हादसा…

मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेलीकॉप्टर में सवार 6 की मौत और एक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर आई है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना, आपदा प्रतिक्रिया दल और स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद है। घटना स्थल पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की पल-पल की जानकारी खुद सीएम धामी ले रहे हैं।

चारधाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा…

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम की यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

AAIB हेलीकॉप्टर क्रैश घटना की जांच…

उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत के मामले की विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) द्वारा जांच की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि पायलट सहित सात लोग निजी कंपनी ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर पर सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000