पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर की हत्‍या, खुद जान देने के ल‍िए कुएं में लगाई छलांग

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बुधवार को ससुराल में युवक ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और दो किलोमीटर दूर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर जाकर खुद जान देने को कुएं में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आरोपित पति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकला और हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। 

हजौली गांव के गोपाल गुप्ता की बेटी पूजा की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी धनेश गुप्ता के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। वह चार माह से अपने चार माह के बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। इसी बीच 26 अप्रैल को ही धनेश गुप्ता भी ससुराल में पहुंच गया था। वह एक सप्ताह से पत्नी के साथ ससुराल में ही रह रहा था। 

दोपहर करीब दो बजे घर पर कोई नहीं था कि इसी बीच किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। आक्रोशित धनेश गुप्ता चाकू से पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते कि मौके की नजाकत भांप पति भाग निकला। उसके भागते देख गांव के कई युवक पीछा कर लिए। घर से दो किमी दूर जाकर कुएं में जान देने के लिए छलांग लगा लिया।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर उसे बाहर निकाला। गोपाल गुप्ता ने बताया कि धनेश उनके घर अक्सर आकर रहते थे। वह सुबह ही साइकिल से बिस्कुट बेचने के लिए निकले थे। इस बीच धनेश ने उनकी बेटी की हत्या कर दिया। आरोप लगाया कि वह आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। ससुर गोपाल जी ने दहेज को लेकर हत्या की तहरीर दी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000