मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी लुटेरा, कुछ ही देर में पुलिस को चकमा देकर अस्‍पताल से हुआ फरार

गाजियाबाद। पुलिस ने एक ही रात में चार मुठभेड़ करके आठ बदमाशों को पकड़कर वाहवाही लूटी। बुधवार सुबह उनमें से 25 हजार का एक इनामी बदमाश पुलिस को चकमा अस्पताल से देकर भागा तो पुलिस की किरकिरी होने लगी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। उधर, आरोपी की सुरक्षा में तैनात एसआई सचिन सोलंकी और कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया।

बता दें कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच और मुरादनगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गैंगस्टर में वांछित लुटेरे अरकश को गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने के बाद उसे संजय नगर जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी सुरक्षा में एसआई सचिन सोलंकी और कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार को तैनात किया गया।

बुधवार सुबह चिकित्सक की टीम उसको देखने पहुंची तो वह बेड पर नहीं मिला। चिकित्सक मनोज ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया कि एक पुलिसकर्मी साथी पुलिसकर्मी को बताकर शौचालय गया। इसी बीच दूसरा पुलिसकर्मी भी आरोपी अरकश को सोता समझ शौचालय चला गया। इसका का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में एमएमजी से भागा था आरोपी…

पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने का एक मामला हाल ही का है। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने 18 मार्च को मुठभेड़ बाद तीन बदमाश आफताब, राशिद और आमिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश आफताब और राशिद घायल हुए। पुलिस ने इन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। आफताब खिड़की तोड़कर भाग गया। कॉम्बिंग के बाद गुपचुप तरीके से आफताब को फिर से पकड़ लिया गया था।

पूर्व के मामले…

  • 16 अगस्त 2024 को डासना जेल से अदालत में पेशी पर आया हत्या का आरोपी विनीत उर्फ गोलू पुलिस हिरासत से भागा था। विनीत हेड कॉन्स्टेबल रामपाल की कस्टडी में अदालत में आया था। पुलिस ने विनीत उर्फ गोलू और लापरवाही बरतने पर रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
  • 14 दिसंबर 2023 को कचहरी की हवालात से दुष्कर्म का आरोपी रितिक भागा था। हवालात सुरक्षा में तैनात सिपाही मुकेश कोहली को निलंबित किया गया था।
  • 18 अक्टूबर 2023 को हत्या के प्रयास का आरोपी नौशाद पेशी के लिए कचहरी में लाया गया था। तब वह हेड कॉन्स्टेबल शाहनवाज की कस्टडी से भागा था। मामले में हेड मोहर्रिर अनिल कुमार ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000