शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया मना तो कर दी हत्या, फिर कंबल से ढककर रातभर शव के साथ बैठा

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर पंचायत के पहाड़ी कोरवा बस्ती में बुधवार की रात एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद रातभर वह पत्नी के शव के साथ बैठा रहा। सुबह पड़ोसियों ने मामले की सूचना कोटवार को दी। कोटवार की सूचना पर कुसमी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चैनपुर पंचायत के ग्राम सरंगा जोभी पाठ के लालखवा कोरवा पारा निवासी बबुआ पहाड़ी कोरवा पिता सुखदेव उम्र 25 वर्ष का विवाह करीब 4 वर्ष पूर्व गांव के ही मधु कोरवा की बेटी ढेली बाई से हुआ है। उनके 2 बच्चे हैं। बुधवार को बबुआ के माता पिता सहित अन्य रिश्तेदार मेहमानी में बाहर गए थे।
इधर बबुआ पत्नी व बच्चों के साथ घर में था। वह गांव में हडिय़ा शराब का सेवन कर रात में घर पहुंचा और पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। लेकिन पत्नी किसी कारणवश उसे मना कर रही थी। इससे बबुआ आक्रोशित हो गया और पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।
जब इसकी जानकारी बबुआ के ससुर मधु कोरवा को हुई तो वह अपने छोटे भाई साधो के साथ मौके पर पहुंचा। लेकिन बबुआ उनसे ही उलझ गया तो उन्होंने बबुआ की पिटाई (Wife murder) कर दी। फिर दोबारा झगड़ा-विवाद नहीं करने की हिदायत देकर रात को वहां से अपने घर चले गए।

ससुर के जाते ही पत्नी को मार डाला…

ससुर के घर से जाने के कुछ देर बाद बबुआ अपनी पत्नी से और ज्यादा नाराज हो गया। उसने कहा कि तुमने मेरी पिटाई करवाई है। इसके बाद उसने पत्नी की फिर से पिटाई करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और पूरी तरह हैवानियत में उतर आया। इस दौरान उसने जमकर मारपीट की और पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के साथ रात भर बैठा रहा…

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बबुआ पत्नी के शव को कंबल से ढक कर वहीं पास में ही रात भर बैठा रहा। घटना की जानकारी जब गुरुवार की सुबह पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार की सूचना पर कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बबुआ कोरवा को गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000