आग को बुझाते हुए उत्तरप्रदेशअमरोहा वेल्डिंग की चिंगारी से गोदाम में लगी भीषण आग, 3 लाख का सामान जलकर राख By Khulasa India News Desk Last updated May 9, 2025 110 अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के नई बस्ती जामा मस्जिद के नजदीक नासिर मार्केट में खुर्शीद अब्बास पुत्र नासिर हुसैन बिजली के सामान की दुकान है। आंधी तूफान से उनके गोदाम का टिनशेड गिर गया था। खुर्शीद बृहस्पतिवार को टिनशेड ठीक कर रहे थे। गोदाम में बिजली का सामान प्लास्टिक पाइप आदि रखा हुआ था। वेल्डिंग करते समय वेल्डिंग की चिंगारी से बिजली के समान और प्लास्टिक पाइपों में आग लग गई। मोहल्ले वालों ने समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया। खुर्शीद ने बताया कि करीब तीन लाख का सामना बर्बाद हो गया। बताया कि दमकल पहुंचती तब तक आग दुकान को भी चपेट में ले सकती थी। इसलिए मोहल्ले वालों ने ही आग पर काबू पाया। हादसा 110 Share