रोते बिखलते परिजन व मृतक युवक की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ के युवक की गंगा में डूबने से मौत, नहाने के दौरान बीच धारा में जाने से हुआ हादसा By Khulasa India News Desk Last updated May 10, 2025 276 रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले 30 वर्षीय करन सरोज की शनिवार को गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ गोकना घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें गंगा नदी से बाहर निकाला था। यह हादसा क्षेत्र के गोकना गंगा तट पर हुआ है। दरअसल, मृतक करन सरोज शुक्रवार को ऊंचाहार में अपने ससुराल आया था। स्नान के दौरान मध्य धारा में चला गया था युवक… शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ वह गंगा स्नान के लिए गोकना घाट गए थे इस दौरान वे नदी की मध्य धारा में चले गए। जहा वे गहरे पानी में डूबने लगे तो पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत करन को नदी से बाहर निकाला।। इलाज के दौरान हुई मौत… घटना के बाद एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसको लेकर एनटीपीसी चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा 276 Share