संविदा शिक्षक की हैवानियत, 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद जानलेवा किया हमला

अमरोहा ज़िले के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की एक 15 वर्षीय छात्रा पर स्कूल के ही संविदा शिक्षक ने केवल मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि जब छात्रा ने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो जान से मारने की कोशिश की गई। इस घटना से छात्रा की आवाज चली गई और वह अपनी याददाश्त भी खो बैठी।

दो महीने से चल रहा था उत्पीड़न…

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक किसान की बेटी पिछले दो महीने से स्कूल में संविदा शिक्षक विवेक चीमा द्वारा प्रताड़ित की जा रही थी। शिक्षक उस छात्रा के साथ-साथ अन्य छात्राओं से भी छेड़खानी करता था। परेशान होकर पीड़िता ने दो अन्य छात्राओं के साथ मिलकर इस व्यवहार की शिकायत कक्षा अध्यापिका से की।

स्कूल प्रबंधन को दी गई शिकायत…

इसके बाद कक्षा अध्यापिका छात्राओं को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य के पास पहुंचीं और पूरी घटना से अवगत कराया। प्रधानाचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विवेक चीमा को फटकारा और उसे सज़ा दी।

बदला लेने के इरादे से किया हमला…

इसी बात से नाराज़ आरोपी शिक्षक ने 19 अप्रैल को छात्रा को स्कूल के पीछे एकांत में बुलाया। वहां उसने पहले छात्रा से दुर्व्यवहार किया और फिर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। हमले के बाद छात्रा की आवाज चली गई और वह मानसिक रूप से भी सदमे में चली गई।

घर पहुंची तो हालत थी गंभीर…

घटना के बाद जब छात्रा छुट्टी के बाद घर पहुंची, तो वह बदहवास थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजन उसे तुरंत मुरादाबाद के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उसे होश आया। होश में आने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी कहानी सुनाई।

आरोपी शिक्षक पर दर्ज हुआ मामला…

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक विवेक चीमा के खिलाफ छेड़खानी, हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस तलाश में जुटी…

वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने भी आरोपी को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निष्कासित कर दिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000