नीम के पेड़ पर लटका हुआ सुई से भेदा गुड्डा,नीचे पड़े दो शव, ऐसी मौत देखकर कांप उठा कलेजा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र के जरिए धनवान बनने के लालच में आपस में दूर के रिश्तेदार दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस मृतकों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। ताकि यह पता चल सके कि घर के निकलने के बाद वे कहां-कहां गए और किससे बात की थी। पुलिस मामले में तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की,लेकिन अभी तक कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।घटनास्थल का नजारा तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा था। दोनों की माैत का राज खोलने के लिए पुलिस ने लड्डू और गिलास को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा है।

मक्खनपुर के नगला मवासी में बीते शुक्रवार सुबह आठ बजे एका के गांव गोकुल का नगला निवासी 55 वर्षीय रामनाथ और थाना उत्तर में इंदिरानगर निवासी 45 वर्षीय पूरन सिंह का शव मिला था।शव के पास नींबू,पानी से भरा गिलास और बूंदी का लड्डू मिला था।ऊपर नीम के पेड़ पर सुई से भेदा हुआ गुड्डा लटका हुआ था। पूरन भगत (तंत्र-मंत्र) का काम करता था।दोनों की उम्र में दस वर्ष का अंतर होने के बाद भी उनमें बहुत पटती थी। रामनाथ गांव के लोगों से कहता था कि 20 लाख का बीमा है,बीमा मैच्योर होने वाला है,जल्दी ही उसके पास बहुत पैसा आने वाला है। इस चक्कर में उसने पूरन को काफी पैसा भी उधार दिया था।

अब पुलिस विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी,इसके अलावा मौके से मिले पानी के गिलास और बूंदी का लड्डू मामले को खोलने में काफी सहायक होगा। पुलिस ने लड्डू का सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही पानी के गिलास की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है,जिससे दोनों की मौत का राज खुल सके।

मृतक पूरन भगत का काम करता था।बताते हैं कि उसका गुरु रामगढ़ में रहता था। वह इस केस में पुलिस की मदद कर सकता है। हालांकि अभी तक उसने कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है,जिससे कम से कम यह पता चल सके कि घटना का मूल कारण क्या है। क्योंकि परिजन इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से साफ तौर पर इन्कार कर रहे हैं।

पुलिस अब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है,जिसमें वे दोनों घटनास्थल की तरफ जाते हुए दिखे हैं। इसके अलावा कोई नजर नहीं आया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की काल डिटेल भी खंगाल जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000