अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, टुकड़ों में काटकर फेंका था शव

बलिया में बीआरओ के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं उसकी पत्नी ने ट्रक ड्राइवर प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बलिया में देवेंद्र की हत्या के बाद शव को काटकर सिकंदरपुर के दियारे में फेंका गया था। देवेंद्र की छोटी पुत्री ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक देवेंद्र यादव की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

कड़ाई के बाद पूरी सच्चाई बाहर आ गई। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। फिर मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनिल यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। अनिल के पैर में गोली लगी है।

ये है पूरा मामला…

सिकंदरपुर के ख्रीद दियारा क्षेत्र में दो दिन पहले हाथ और पैर जैसे मानव अंग बरामद हुए थे। अगले दिन सोमवार को झाड़ियों के बीच स्थित एक पुराने कुएं से शेष धड़ भी बरामद हो गया। पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई।

साल-2023 में सेवानिवृत हुए थे देवेंद…
बीआरओ में कार्यरत देवेंद्र दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। करीब डेढ़ दशक से उनका परिवार शहर कोतवाली के बहादुरपुर स्थित मकान में रहता था। रिटायर्ड होने के बाद देवेंद्र ज्यादातर गांव पर ही रहते थे। कभी कभार ही उनका शहर स्थित आवास पर आना जाना होता था। देवेंद्र की बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी पुत्री नोएडा और छोटी बेटी कोटा में रह कर परीक्षा की तैयारी करती है।

दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल रहा कर पढ़ाई करता है। शहर के मकान पर पत्नी माया ज्यादातर अकेले ही रहती थी। मृतक के भतीजे अतुल कुमार ने बताया था कि शुक्रवार को उनकी छोटी पुत्री सुप्रिया कोटा से आ रही थी। इसे लेने के लिए बक्सर जाने की बात कह कर सुबह 8:30 बजे गांव (हरिपुर) से शहर आवास के लिए निकले थे। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट थाकि वे पूर्वाह्न 11:49 पर बहादुरपुर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र की हत्या उनके घर में की गई। आरोपी अनिल यादव, देवेंद्र की पत्नी का प्रेमी था। उसने फौजी के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर को काटकर टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए अनिल ने इसे बेलोरो गाड़ी में अपने गांव खरीद ले गया। शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया। दोनों हाथ और पैर एक बगीचे में फेंके गए, जबकि सिर और धड़ को पास के एक कुएं में डाल दिया गया। इस क्रूरता ने पुलिस के लिए भी जांच को चुनौतीपूर्ण बना दिया था।

पुत्री ने मां पर लगाया था हत्या का आरोप…

 इस सनसनीखेज मामले का खुलासा मृतक फौजी की बेटी अम्बली गौतम ने किया। उसने पिता देवेन्द्र कुमार की  हत्या अपनी मां माया देवी व उसके सहयोगी अनिल यादव आदि के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमे के आधार पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने माया देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया और मामले का खुलासा कर दिया।

माया देवी और मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर देवेन्द्र कुमार का धड़ खरीद दरौली के कुएं से बरामद किया गया। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी अनिल यादव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ में अनिल यादव के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अनिल के साथी सतीश को भी दौड़ाकर पकड़ लिया। सतीश के पास से कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध मुख्य कारण हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000