पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को छह भाग में काटा, अलग-अलग स्थानों पर फेंका

बलिया: खबर यूपी के बलिया से है, जहां शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात करीब 1.20 बजे बहादुरपुर के समीप मूठभेड़ में अपराधी अनिल यादव के पैर में गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। वही साथी भाग रहे अभियुक्त सतीश यादव को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। हिला समेत चार आरोपी हुए गिरफ्तार। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इसके साथ ही बदमाशों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दाव, तमंचा, दो कारतूस एवं संदिग्ध बाइक बरामद किया। इसके अलावा महिला समेत दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस प्रकार पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह घटना अवैध संबंध के कारण पत्नी द्वारा प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कारित की गई।

ये है पूरा मामला

मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 मई 2025 को माया देवी ने अपने पति देवेन्द्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। वही 12 मई 2025 को माया देवी की पुत्री अम्बली गौतम ने अपने पिता देवेन्द्र कुमार के हत्या अपनी माँ माया देवी व उसके सहयोगी अनिल यादव आदि के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था।

अभियुक्ता ने किया जुर्म स्वीकार

तभी 12 मई 2025 को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने अभियुक्त माया देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार निवासी हरीपुर खड़सरा थाना खेजुरी व वर्तमान पता निवासी बहादुरपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया व मिथिलेश पटेल पुत्र मनीष कुमार निवासी बालुपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ अभियुक्ता ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पति देवेन्द्र कुमार की हत्या कर उसके शरीर के विभिन्न अंगों को अपने सहयोगियों के साथ छिपाने की बात बताई गई।

अभियुक्ता ने अन्य बातों का किया खुलासा

अभियुक्ता माया देवी व मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर मृतक देवेन्द्र कुमार का धड़ खरीद दरौली के सीवान स्थित कुंआ से बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि शव के हाथ व पैर खरीद दरौली सीवान में एक बागीचे में फेंक दिया गया था। जिसे सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा 11 मई 2025 को बरामद किया गया था। महिला अभियुक्ता ने अनिल यादव पुत्र सरल यादव, मिथिलेश पटेल पुत्र मनीष कुमार, सतीश यादव पुत्र रामाकान्त यादव द्वारा घटना कारित करना बताया गया। वही शव छिपाने के प्रयोग में बोलेरो को बरामद किया गया।

एसपी का बयान

एसपी ने बताया कि अभियुक्त अनिल यादव पुत्र सरल यादव निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर बलिया व सतीश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी चांदूपाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया द्वारा पुलिस टीम पर चेकिंग के दौरान टाउन पालिटेक्निक परिखरा जेल के पीछे बहादुरपुर के समीप असलहे से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अभियुक्त अनिल यादव के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सेवानिवृत्त फौजी था देवेंद्र कुमार

एसपी ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार सेवानिवृत्त फौजी था। जिसकी पत्नी माया देवी का अनिल यादव से अवैध संबंध चल रहा था। यह पति को जानकारी हो गई थी। जिसे पत्नी ने प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पहले फौजी को वाहन में बैठाकर ले गए और जहर खिलाया। इसके बाद शरीर को छह हिस्सों में निर्दयी पूर्वक काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। 11 मई को खरीद घाट के पास स्थित त्रिलोकी यादव के बागीचे में पॉलिथीन में दो हाथ व दो पैर सबसे पहले पुलिस को मिले थे। इसके अगले दिन कुछ दूरी पर कुएं में शरीर के धड़ मिले थे। जबकि सिर घाघरा नदी में बदमाशों ने फेंक दिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां है एक गजियाबाद में नौकरी करती है तो दूसरी बलिया रहती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000