प्रतापगढ़उत्तरप्रदेश ग्राम प्रधान और बेटी पर हमला दो उसको की पिटाई का विरोध करने पर हुई घटना 5 आरोपी गिरफ्तार 8 फरार By Pratibha Rajdar Last updated May 15, 2025 307 प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा स्थित पचौरी गांव में एक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। ग्राम प्रधान रामसुख वर्मा लाखीपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ लोग गांव के बसंत लाल और सनी वर्मा की पिटाई कर रहे हैं। प्रधान ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए उनके बेटे शैलेश को भी नहीं बख्शा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा,पट्टी और कंधई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधान की शिकायत पर सद्दाम खान,कलाम खान, युसूफ खान, आसिफ खान और अल्फ़ाज़ खान समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसिफ खान और युसूफ खान उर्फ सैफ, मोहम्मद आमिर मेहताब उर्फ छोटू और आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ धीरेन्द्र ठाकुर के अनुसार गांव में स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। समाचार 307 Share