सपा नेता रामगोपाल यादव का विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान,जातिसूचक शब्द का किया इस्तेमाल

मुरादाबाद।ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है।सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर निशाना साधते हुए राम गोपाल यादव की जुबान खुद फिसल गई। सपा नेता ने व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

राम गोपाल यादव ने किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल एके भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियां देते। मैं आपको बता दूं – व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल एके भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

बीजेपी पर साधा निशाना

मुरादाबाद जिले के बिलारी विधानसभा में मुलायम सिंह यादव की याद में मूर्ति स्थापित किए जाने के उपलक्ष में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे रामगोपाल यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया बाद में मंच पर बैठे सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर व्योमिक सिंह और सोफिया कुरैशी पर बोलते हुए कहा आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की ….(जातिसूचक शब्द) हैं। एयर मार्शल पूर्णिया जिले के यादव हैं। एक को मुसलमान समझ के गालियां दीं। एक को राजपूत समझ के कुछ नही कहा और भारती के बारे उन्हें पता नही था,लेकिन जब पेपर में आ गया तो यह सोचने पर विवश हैं। जब मानसिकता खराब होती है तो लोग सेना की उपलब्धि को अपनी उपलब्धि बताने लगते हैं।

एमपी के मंत्री विजय शाह पर निशाना साधते हुए दिया विवादित बयान

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि आप देख ही रहे हैं कि कश्मीर में रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं,आतंकी पाकिस्तान से आ रहे हैं,ये लोग (बीजेपी) तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं,ये लोग सिर्फ चुनाव के लिए ये सब करते हैं,देश में तिरंगा यात्रा निकालने की क्या जरुरत है।अगर है तो सभी दलों को विश्वास में लेकर कीजिए।मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक मंत्री (विजय शाह) ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000