लखनऊ के चारबाग के मोहन होटल में लगी भीषण आग, 17 कमरों में फंसे 30 लोग

लखनऊ। चारबाग स्थित मोहन होटल में शनिवार देर रात आग लग गई। होटल के भीतर करीब 30 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही सीएफओ मंगेश कुमार पांच दमकल की गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के साथ मौके पर पहुंचे। चारबाग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने दमकल कर्मियों और होटल स्टॉफ की मदद से 30 लोगों को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद दमकलकर्मी ब्रीदिंग आपरेट्स पहनकर होटल में दाखिल हुए और आग बुझाने का काम शुरु किया। शीशा ताेड़ने के दौरान स्थानीय युवक घायल हो गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे होटल मोहन के बेसमेंट में बने किचन में आग लगी थी। कुछ ही देर में आग ऊपर तक फैलने लगी। साथ ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। एकाएक होटल के कर्मचारी और कमरों में रुपये गेस्ट की नींद खुली। चींखना चिल्लाना शुरू हो गया। तब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची। चारबाग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंजीत सिंह दुआ और जसविंदर सिंह उर्फ मोनू सिंह दमकलकर्मियों के साथ अंदर घुसे।

इसके बाद करीब 17 कमरों को खुलवाकर 30 लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दमकल की टीम ने दूसरे तल पर भरे धुएं को बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़े। इस दौरान हाथ पर शीशा गिरने से जसविंदर घायल हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

दहशत में आ गए लोग

आग लगने के बाद होटल में भगदड़ मच गई। बाहर भागने की कोशिश करने लगे। जिसमें तीन चार लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोग दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर शांत किया।

भर गया था धुआं, घुटने लगा था दम

होटल में रुके एक मेहमान ने बताया कि वह सो रहे थे। इसी बीच तेज आवाज आने लगी। वे उठे तो देखा कि कमरे में धुआं भर रहा है। दरवाजा खोला तो गैलरी में धुआं था। धुएं के चलते सास लेने में दिक्कत हो रही थी। किसी तरह वह खिड़की पर पहुंचा। खिड़की खोली तो कुछ राहत मिली। इस बीच दमकल कर्मी पहुंचे। फिर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

होगी जांच

सीएफओ ने बताया कि होटल के लगे अग्निशमन यंत्र में आधे से ज्यादा काम नहीं कर रहे थे। दमकल विभाग आग लगने की वजह की वजह पता कर रहा है। साथ ही होटल मालिक अनिल कुमार अग्रवाल से एनओसी आदि की मांग की है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

पहले भी लगी हैं होटल में आग

– 9 जुलाई 2024: बर्लिंग्टन स्थित होटल राज में आग, 30 लोगों को रेस्क्यू किया

– 2024: होटल बालाजी ग्रैंड में आग

– 5 सितंबर 2022: हजरतगंज के लेवाना होटल में आग लगने से 4 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे

– 2021: विराट इंटरनेशनल होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हुई थी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000