सवारियों से भरी बस कंटेनर में जा टकराई, हादसे में 17 यात्री घायल और 7 की हालत नाजुक, जानें पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बता दें कि रविवार यानी आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस और कंटेनर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिसके चलते बस में सवार 17 लोग घायल हो गए।

चालक और परिचालक मिलाकर बस में सवार थे 36 लोग

बस में कुल 36 यात्री सवार थे, जिसमें बस चालक सरवन कुमार और परिचालक सूरज भान भी था। इस दर्दनाक हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए और 7 लोगों की हालत नाजुक है। बता दें कि यह हादसा हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास महिनदाने मोड़ के पास हुआ है।

दोनों वाहन हुई क्षतिग्रस्त

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से गंजमुरादाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ और घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की हुई पहचान

बताते चलें कि जिनकी हालत गंभीर है उनके नाम दिवाकर, रेशमा, राधनी, कमला, बिन्नो, सरवन और सूरज भान है। रेशमा, खुशबू, अंजली और दिवाकर भिखनापुर के निवासी है। वहीं रोहित, बिन्नो, गौरव, शोभा और ज्योति आलापुर कोट हरदोई के रहने वाले हैं। अटवा बैक की रेनू और अमानत, तेजीपुर हरदोई की रामधनी भी घायल हुई हैं।

क्रेन की मदद से उठाए वाहन

वहीं, दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन ने क्रेन की मदद से दोनों को उठा लिया है और पुलिस के कब्जे में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा किसकी गलती से हुआ है। अब तक घायलों के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है और पुलिस आगे की कार्रवाई जल्द करेगी।

अन्य सड़क हादसा

यूपी के कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही क्षेत्र में एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गई दूसरा साथी गंभीर से घायल है। गुस्साए परिजनों ने उन्नाव बाइपास पर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। दही थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000