भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत

यूपी के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक बाइक खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे 2 पर हुआ। मृतकों की पहचान कानपुर देहात निवासी मोहब्बत सिंह (45), उनके बेटे लवकुश सिंह (19) और दामाद के भाई पिंटू सिंह के रूप में हुई है।

तीनों प्रयागराज में रहकर कपड़े की फेरी का काम करते थे। रविवार को वे एक ही बाइक पर सवार होकर प्रयागराज से अपने गांव कानपुर देहात के लिए निकले थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक कनवार मोड़ के पास पहुंची तो, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने कही ये बात…

सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि प्रयागराज से कानपुर की ओर बाइक से तीन लोग जा रहे थे। तभी कनवार बॉर्डर के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000