निलंबित दरोगा परशुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में निलंबित चल रहे दरोगा परशुराम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली से संबंधित है। मोहल्ला त्रिपोलिया के निवासी मुजीबुर्रहमान, उनके भाई मोहम्मद अजीम व मोहम्मद समी के खिलाफ आठ महीने पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां मुकदमे पर स्टे लगा दिया गया था। हाईकोर्ट ने विवेचक को सात दिन के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिसे नगर कोतवाली की वासुदेव चौकी के प्रभारी परशुराम को दाखिल करना था।

आरोप है कि 19 मार्च 2025 को दरोगा परशुराम ने मुजीबुर्रहमान को चौकी पर बुलाकर प्रयागराज जाने, सीए दाखिल करने और उससे जुड़े खर्च के बदले दस हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे। मुजीबुर्रहमान ने इस बात का वीडियो बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने वासुदेव चौकी इंचार्ज परशुराम को निलंबित कर दिया था।

आरोप है कि निलंबित दरोगा परशुराम मुजीबुर्रहमान के घर भी गए और शिकायत वापस न लेने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे न्यायालय पहुंचे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर निलंबित दरोगा परशुराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000