यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस,14 आईएएस और 6 पीसीएस तबादला एक्सप्रेस पर हुए सवार

लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस चली है और बड़ी संख्या में इस पर आईएसआई और पीसीएस अफसर सवार हुए हैं। 14 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बलिया,हरदोई और पीलीभीत समेत कुल 4 जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।सीनियर आईएएस दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी रहे जयेंद्र कुमार को अयोध्या में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा यूपी में 6 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।हरदोई के डीएम रहे मंगला प्रसाद सिंह को बलिया जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।बलिया के डीएम रहे प्रवीण कुमार लक्षकार को यूपी जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अनुनय झा को हरदोई का डीएम बनाया गया है।अनुनय झा मौजूदा समय में महराजगंज डीएम थे।अयोध्या के नगर आयुक्त रहे संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का डीएम बनाया गया है।ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है।

सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी रहे जयेंद्र कुमार अयोध्या का नगर आयुक्त के साथ ही अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। आईएएस मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। रवींद्र कुमार प्रथम को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग,अपूर्वा दुबे को सूडा का निदेशक और कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आईएएस निशा को बुलंदशहर का मुख्य विकास अधिकारी और प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 6 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किये गए हैं। प्रकाश चंद्र को हाथरस जिले का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। जबकि शिव नारायण को बागपत जिले का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बना दिया गया है। इसी तरह विनीत कुमार सिंह को गाजियाबाद जिले का अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है। गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट रहे हिमांशु वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि. रा) गोरखपुर बनाया गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। अलंकार अग्निहोत्री को बरेली जिले का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000