प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसों में युवती समेत पांच की मौत, पांच लोग हुए घायल

प्रतापगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल भी हो गए। दो हादसे 24 घंटे के भीतर हुए, जबकि दो मामलों में घायल हुए लोगों की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार मानिकपुर कियावां धमन पट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा 23 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार छोटे भाई 15 वर्षीय आर्यन व 20 वर्षीय बहन काजल के साथ शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को भवानीगंज नाना के घर गया था। वहां से बुधवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। संग्रामगढ़ रेवली मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक समेत उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सीएचसी कुंडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र व आर्यन का इलाज चल रहा है। इसी प्रकार मानिकपुर रामपुर गड़ौली की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकली पत्नी केशलाल मंगलवार देर रात निमंत्रण खाकर किशनपुर से वापस आ रही थी। जैसे ही प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज बरियावां स्थित ढाबा के पास पहुंची कि तभी अचानक एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कालाकांकर सीएचसी से रायबरेली एम्स भेज दिया। इलाज के दौरान चंद्रकली की मौत हो गई। चंद्रकली के तीन लड़के हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

नाती के संग बाइक से तहसील जा रहे वृद्ध को अनियंत्रित ई रिक्शा ने जोरदार मारी टक्कर…

हीरागंज: नाती के संग बाइक से तहसील जा रहे वृद्ध को अनियंत्रित ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महेशगंज भैसाना निवासी 64 वर्षीय दुखीराम सरोज मंगलवार को नाती आशीष सरोज के साथ बाइक से दीवानी न्यायालय कुंडा जा रहा था। तभी पुरवियन का पुरवा गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। 

वहीं, रानीगंज कैथौला प्रतिनिधि के अनुसार हिरऊ का पुरवा बेलहा निवासी 35 वर्षीय नागेंद्र वर्मा पुत्र राम मूर्ति वर्मा व पड़री निवासी राजेश वर्मा एक सप्ताह पहले किसी काम से अलग-अलग बाइक से लालगंज जा रहे थे। रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर नया पुरवा में दोनों बाइक की टक्कर हो गई थी। दोनों युवक घायल हो गए थे। 

प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार को नागेंद्र वर्मा की मौत हो गई। नागेंद्र की वर्ष भर पहले नेवादा बहुंचरा में शादी हुई थी। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों भोलानाथ तिवारी, शिवम आदि का कहना है कि अगर नागेंद्र ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से मां के बाद बेटे की भी इलाज के दौरान हुई मौत…

लीलापुर: सप्ताह भर पहले सड़क दुर्घटना में मां की हुई मौत के बाद बुधवार को उसके बेटे की भी मौत हो गई। कटैया नेवादा निवासी 50 वर्षीय टीटू सिंह पुत्र भोला सिंह सप्ताह भर पहले शहर से मां के साथ कार से घर लौट रहा था। सुखपाल नगर में वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। 

जिसमे गंभीर रूप से घायल मां की मौत हो गई थी, जबकि टीटू का पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। आराम मिलने पर स्वजन घर ले आए थे। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी भी सांस थम गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एसओ अरुण सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000