दिनदहाड़े डी-फार्मा छात्र की हत्या; बीच सड़क पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

यूपी के जौनपुर में दिनदहाड़े डी फार्मा छात्र की हत्या से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया है जब छात्र परीक्षा देने के लिए जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बाइक से पहले छात्र का पीछा किया और फिर ओवरटेक कर गाड़ी को उसके आगे लगा दिया। छात्र ने जब भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ा कर चाकू मार दिया। फिलहाल, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि मछलीशहर निवासी अनुज यादव डी फार्मा की परीक्षा के लिए घर से निकल कर कॉलेज जा रहा था। सुबह 7 बजे के करीब जब अनुज बाइक से सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज कुरनी पंचायत भवन के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसको ओवरटेक कर लिया।

उन लोगों को देखकर अनुज अपनी बाइक भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन इस दौरान बदमाशों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बीच सड़क उसपर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। वारदात को अंजाम देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, बीच सड़क पर तड़प कर छात्र की मौके पर मौत हो गई।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मछली शहर के निवासी अनुज यादव को उसी के गांव के मनोज यादव नाम के व्यक्ति द्वारा चाकू मार दिया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया की जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। घटना के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000