पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का ‘शार्प शूटर’ मारा गया

हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की साझा टीम ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक ‘‘शार्प शूटर’’ को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बदमाश की पहचान कुख्यात माफिया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और हत्या एवं महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) जैसे मामलों में फरार नवीन कुमार के रूप में हुई।

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने एक बयान में कहा कि बुधवार की रात को एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ हापुड़ थाना कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत बदमाश की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी नवीन कुमार पुत्र सेवा राम के रूप में हुई है।

एडीजी ने बताया कि वांछित अभियुक्त नवीन कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर काम करता था। उन्होंने बताया कि बदमाश पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती समेत 20 मामले दर्ज हैं। साथ ही, मकोका के तहत भी मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि नवीन कुमार पर सबसे पहले वर्ष 2008 में शस्त्र अधिनियम के तहत सीमापुरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2009 में उसने साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कथित रूप से किसी की हत्या कर दी। वर्ष 2010 में कुमार के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत भी मामला दर्ज किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000