भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

बरेली में भाजपा के सीबीगंज मंडल महामंत्री एवं अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश देवल के जनसेवा केंद्र पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। आर्मी इंटेलीजेंस, एसओजी, सीबीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। भाजपा नेता अपने भाई के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी मुकेश देवल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को भाजपा के सीबीगंज मंडल का महामंत्री लिख रखा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीबीगंज के गांव महेशपुर में भाजपा नेता मुकेश देवल व उसका भाई दीपक देवल मकान में दुकान खोलकर जनसेवा केंद्र चलाता है।

इतना ही नहीं, उसने बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सीबीगंज शाखा के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी अपना सिस्टम लगाकर आधार कार्ड बनाने का काम ले रखा है, जो काफी समय से संचालित है। घर पर संचालित जनसेवा केंद्र में फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का धंधा चल रहा था। यह फर्जी कागजात सेना की अग्निवीर भर्ती, रेलवे आदि में प्रयोग किए जाते थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ (बरेली इकाई) की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया तो एसओजी व सीबीगंज पुलिस को साथ लेकर बुधवार को जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया।

मौके से बरामद हुआ ये सामान 

पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, 50 से अधिक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रेलवे अधिकारियों व पार्षदों की मोहरें आदि सामान बरामद किया है। हालांकि आरोपी फरार हो गया है। वहीं भाजपा नेता मुकेश देवल को भाजपा कार्यकर्ता भी मानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि उसकी भाजपा के कार्यक्रमों में भूमिका रहती थी। कई नेताओं के साथ उसके फोटो भी सामने आए हैं। भाजपा के सीबीगंज मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य का कहना है कि भाजपा के सीबीगंज संगठन में मुकेश देवल पर कोई पद नहीं है और न ही भाजपा कार्यकर्ता है। अगर कोई अपने आप किसी कार्यक्रम में आकर खड़ा हो जाता है तो उसे रोक थोड़े ही सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000