आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा, दो दोस्तों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक को क्रूरता से मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न

एटा के थाना मिरहची के गांव आलमपुर में 14 मई को चाकू और पत्थर से प्रहार कर एक 11 वर्षीय बालक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए घटना के समय साथ मौजूद दोस्तों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। आरोपियों ने बताया कि एक मामले में मृतक उनको ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उसे मार दिया। गांव आलमपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गांव के ही 2 दोस्तों के साथ 14 मई को सुबह लगभग 8.30 बजे शौच क्रिया के लिए आम के बाग में गया था। आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों के ऊपर हमला कर दिया। दो बच्चे तो किसी तरह उसके चंगुल से घायल अवस्था में छूटकर भाग निकले, मगर उसने अनुज को पकड़ लिया। इसके बाद उसको धारदार हथियार से हमला करते हुए काट दिया। प्राइवेट पार्ट और आंखों पर प्रहार करते हुए अनुज को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को शुरू से ही था दोस्तों पर शक

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद जिस प्रकार से बच्चे बार-बार बयान बदल रहे थे और हाथ में चोट दिखा रहे थे, उससे शक गहरा रहा था। इतना ही नहीं जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो बताया कि मृतक ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते शौच के बहाने ले जाकर सब्जी काटने वाले चाकू और पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। खुलासे के बाद दोनों बालअपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर सुधार गृह आगरा भेज दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतक घटना से लगभग 10 दिन पूर्व घर के अंदर छुपम-छुपाई खेल रहे थे। जिस कमरे में दोनों आरोपी छुपे थे, उसी में एक बालिका भी थी। जिसके साथ कुछ गलत हरकतें करते हुए मृतक ने इन दोनों को देख लिया था। उसके बाद से ही ब्लैकमेल करने लगा था।

सीओ सदर संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजन या गांव के अन्य कोई लोग पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे थे। जांच के दौरान सभी को विश्वास में लेकर आगे की कार्रवाई की गई, तो सामने आया कि जब तीन बालक साथ ही शौच क्रिया को गए थे तो हमलावर ने एक बालक को ही क्यों मारा। शेष दोनों के ऊपर हमला क्यों नहीं किया गया। गहनता के साथ जांच-पड़ताल की तो दोनों बालकों ने बार-बार बयान बदला।जिस प्रकार से एक बालक के हाथ में चोट थी वह भी संदेह पैदा कर रही थी। बुधवार को जब दोनों बालकों को बुलाकर कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो घटना की असली वजह निकलकर सामने आई। मृतक ब्लैकमेल करने के साथ ही दोनों से आए दिन रुपये मांगता था। घटना से एक दिन पूर्व पांच हजार रुपये मांगे कि दिल्ली जाना है, नहीं दोगे तो सबको बता दूंगा। इसी के बाद दोनों ने योजना बनाकर शाम को सब्जी काटने वाला चाकू घटनास्थल पर पहुंचाया और अगले दिन सुबह मृतक को साथ ले जाकर आम के बाग के पास चाकू व पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद वहां से बाल सुधार गृह आगरा भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000