अश्लीलता को लेकर भाजपा की फजीहत,भाजपा का‌ शीर्ष नेतृत्व जांच के नाम पर कर लेता है इतिश्री

मैनपुरी। पार्टी विद द डिफरेंस व नैतिकता का राग अलापने वाली भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की सरकारों में सब ताक पर रख दिया गया है।छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता सब हर तरह का कुकृत्य कर रहे हैं।भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जांच के नाम पर इतिश्री कर लेता है।भाजपा शासित राज्यों में उसके नेताओं की अश्लील हरकतों के वीडियो आए दिन आते रहते हैं। बिहार में एक विवाह कार्यक्रम में बलिया के बब्बन सिंह द्वारा अश्लील हरकत,मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाईवे कांड औऱ गोंडा भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष का एक महिला कार्यकर्ता को संभालने के वायरल वीडियो का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मैनपुरी से भाजपा महिला नेता के बेटे का एक अश्लील वीडियो कांड ने तहलका मचा दिया है।

मैनपुरी शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई और भाजपा नेत्री के बेटे के ये वीडियो बताए जा रहे हैं।वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं।जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है।महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से लगभग चार साल से इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है।पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था, लेकिन मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफादफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री का बेटा प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था।इस मामले में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए।इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

इस मामले में भाजपा ने मौन धारण कर रखा है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष कह रहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

कांग्रेस बोली भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं के नारे हैं,लेकिन इनकी करतूत उससे इतर हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अगर इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई,उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला,सपा से संपर्क करे,उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से 130 वीडियो का महाभंडाफोड़,भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है।ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है,इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

अखिलेश यादव ने कहा कि आगे यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को पार्टी विद ए डिफ़रेंस कहती है तो वो किस मामले में डिफ़रेंट है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा।इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक।भाजपा के नारी-वंदना अभियान का सच क्या यही है,भाजपा में कोई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000