उत्तरप्रदेशहमीरपुर कार्रवाई न होने से आहत भाजपा मंडल महामंत्री ने फंदा लगा दी जान By Pratibha Rajdar Last updated Jun 9, 2025 221 सरीला थाना जलालपुर क्षेत्र के बीलपुर गांव में रविवार की दोपहर भाजपा मंडल महामंत्री शिवेंद्र द्विवेदी (35) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी सरीला लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर राठ विधायक मनीषा अनुरागी अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। शिवेंद्र के पिता शिवचरन द्विवेदी ने बताया कि उनके दरवाजे पर सबमर्सिबल पंप लगा है। इसके पाइप आदि रात में चोरी हो गए। टंकी भी तोड़ दी गई। शनिवार रात को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत हो बेटे ने फंदा लगा जान दे दी। इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। समाचार 221 Share