सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार को आज 9 जून को 11 साल पूरे हो गए हैं।इसी दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हमला बोला है।अखिलेश यादव ने मोदी सरकार और योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों सरकारों को अपने 20 साल का हिसाब देना होगा।बेरोजगारी, शिक्षा,निवेश,किसानों की समस्याओं और पुलिस की ज्यादतियों को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए।

पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह की पुस्तक छूना है आसमान के विमोचन के दौरान होटल ताज में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंदी में एक कहावत है-एक पे एक ग्यारह,दूसरी कहावत है नौ दो ग्यारह।अखिलेश यादव ने कहा कि मैं ग्यारह साल का सवाल नहीं कर रहा,दिल्ली में बीजेपी की सरकार के 11 साल और यूपी में 9 साल,दोनों को जोड़ दें तो 20 साल होते हैं,इन 20 सालों का लेखा-जोखा सरकार को देना होगा।अखिलेश यादव ने मोदी सरकार और योगी सरकार से शिक्षा,रोजगार और निवेश जैसे मुद्दों पर आंकड़ों के साथ बहस करने की चुनौती दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम कितना पिछड़ गए,रोजगार देने में कितना कामयाब हुए,हम जो निवेश लाना चाहते थे,कितना लाए। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा आंकलन करेंगे,क्योंकि देश के प्रधानमंत्री यहीं से हैं। सीएम योगी की हाल की दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल दिखता नहीं है,यह मैं नहीं कह रहे,इनकी योजनाओं में दिखता है।अखिलेश ने गोद लिए गए गांवों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो गांव गोद लिए गए,उनकी तस्वीर नहीं बदली,यह सवाल उत्तर प्रदेश सरकार पर उठता है।

अखिलेश यादव ने यूपी में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर बेरोजगारी है,गांवों में गंदगी का आलम है,फसलों का कोई हवाई सर्वे नहीं होता, सरकार को किसानों का सामना करना चाहिए,लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती।अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर विभागों में आपसी खींचतानी का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी में बैठे लोग एक-दूसरे के सिर टकरा रहे हैं,ऐसा कोई विभाग नहीं जहां खींचतानी न हो।

अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि पुलिस खुद लोगों को पीट रही है और फिर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं,लोगों को न्याय नहीं मिल रहा,जिसके कारण कई लोग सल्फास खाने को मजबूर हो रहे हैं।अखिलेश ने दावा किया कि वह कई ऐसे राजनीतिक नेताओं के नाम बता सकते हैं, जिन पर सरकार के लोग झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।

यूपी में स्थाई पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के सवाल पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि स्थाई सरकार जब होगी,तब यूपी को स्थाई डीजीपी मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि 2027 के बाद आपको बहुत स्थाई डीजीपी मिलेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेगा।अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर जोर देते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट हैं और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए तैयार हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000