घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, चुपचाप पेट्राेल डालकर फूंकी चिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत हाफिजखेड़ा गांव में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में कामिनी मौर्या (28) का शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बाग में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद मायके वालों को भनक लगी तब वह बेटी के सुसराल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी को चिता को सुलगता देख फौरन पुलिस को जानकारी दी। मायके वालों का आरोप है कि कामिनी की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने चिता पर पेट्रोल डाल शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक,  क्षेत्र के मीठेनगर गांव निवासी अभिषेक मौर्या ने बहन कामिनी मौर्या के ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ तहरीर दी है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व बहन की शादी हाफिजखेड़ा गांव निवासी अशोक मौर्या से हुई थी। उनकी एक चार साल की बेटी है। जिसका नाम यशवी है। उन्होंने बताया कि अशोक मौर्या ठेकेदारी पर मजदूरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे। कई बार बहन ने मायके वालों को आपबीती सुनाई।

उनका आरोप है कि रविवार शाम को ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर उसके शव आम के पेड़ पर फंदे से लटकता दिया। फिर पुलिस और मायके वालों को बगैर सूचना दिए चुपचाप बाग में बहन का अंतिम संस्कार करा दिया। इस बीच ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें बहन की मौत के बारे में जानकारी हुई जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें बाग में ही बहन की सुलगती हुई चिता मिली। इसके बाद पीड़ित ने फौरन पुलिस कंट्रोल रुम पर जानकारी देते हुए मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000