प्रयागराज में रेस्टोरेंट के बाहर चले बम, मचा हड़कंप: घटना CCTV में कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में बमबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके का है। रविवार देर रात अटाला इलाके में एक नॉनवेज रेस्टोरेंट पर अज्ञात हमलावरों ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी थी। बमबाजी की घटना रविवार देर रात 10:50 बजे हुई जबकि बाइक सवार चार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन बम फेंककर फरार हो गए। बमबाजी के बाद आसपास भगदड़ के हालात हो गए। दुकान पर काम कर रहा एक युवक भाग कर दुकान के अंदर छिप गया। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक बसर अहमद ने बमबाजी की घटना की जानकारी डायल 112 नंबर पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो गए थे। बमबाजी की घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।  इस मामले में पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक बसर अहमद ने खुल्दाबाद थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़ित का कहना है कि एक महीने पहले 15 मई को शाम 7:30 बजे भी कुछ अराजक तत्वों ने मेरी दुकान पर आकर मारपीट की थी। इस मामले की जानकारी 16 मई को करेली थाने में दी गई थी। पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक बसर अहमद ने बमबाजी के साथ फायरिंग का भी आरोप लगाया है। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि फायरिंग से किसी स्टाफ या खुद उसे गोली लग सकती थी जिसे जान का भी खतरा बना हुआ था। रेस्टोरेंट संचालक बसर अहमद ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। इसके साथी हमलावरों से जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। वहीं, बमबाजी की घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश समेत हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की भी तलाश की जा रही है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000