यूपी में अपराधियों की आई शामत,बकरी चोर से लेकर मासूम के हत्यारे तक को यूपी पुलिस की सीधी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों की शामत आ गई है। यूपी के विभिन्न जिलों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने जबरदस्त मोर्चा खोल रखा है।पिछले कुछ दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच पांच मुठभेड़ें हुई हैं। मुठभेड़ में कई कुख्यात अपराधियों को गोली लगी,कई गिरफ्तार भी हुए।बकरी चोरी,व्यापारी से लूट, किसान की हत्या और मासूम की निर्मम हत्या जैसे मामलों में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक्टिविटी और जवाबी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि यूपी में पुलिस अब अपराधियों को खुली छूट देने के मूड में नहीं है।

बकरी चोरों पर चला पुलिस का हंटर

फिरोजाबाद के दिखतौली गांव में बकरी चरा रहे सिकंदर बघेल को बंधक बनाकर छह बकरियां लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार रात छीछामई पुल के पास पुलिस ने जब बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की,जिसमें मैनपुरी के दानिश उर्फ गौतम के पैर में गोली लगी।इसके साथ ही पुलिस ने सादिक खान उर्फ पप्पू,फरमान उर्फ गूंगा और गुलफाम को भी गिरफ्तार कर लिया।खास बात यह रही कि यह गिरोह जिलेभर में बकरियों की चोरी कर उन्हें बेचता था,इनकी गिरफ्तारी से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

शामली जिले के कैराना क्षेत्र में पुलिस की 25 हजार का इनामी बदमाश नदीम से मुठभेड़ हुई।पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नदीम को गिरफ्तार किया।नदीम पर हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।देवेंद्र के परिजनों ने नदीम समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।सोमवार को जब पुलिस नदीम को गिरफ्तार करने गई तो नदीम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, फायरिंग में नदीम के पैर में गोली लगी। नदीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नदीम के अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

व्यापारी से लूट करने वाले लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़

बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में बीते 11 जून को हुई चीनी व्यापारी जितेंद्र अग्रवाल से लूट की घटना में शामिल लुटेरे
अमरेन्द्र उर्फ अमरेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अमरेन्द्र ने व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर 65 हजार रुपये लूट लिए थे।सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अमरेन्द्र हुजूरपुर की तरफ आ रहा है।पुलिस ने घेराबंदी की तो अमरेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें अमरेन्द्र घायल हो गया। अमरेन्द्र के पास से लूटी गई नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है।अमरेन्द्र श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र मधनगर मनोहरपुर का रहने वाला है।पुलिस अमरेंद्र के दो साथियों की तलाश में है।

मासूम की हत्या करने वाला सौतेले पिता को मुठभेड़ में लगी गोली

जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय इलियास की हत्या करने वाला सौतेला पिता अतीक और पुलिस की मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में अतीक घायल हो गया,इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस जब अतीक को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी,तभी उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग की कोशिश की,जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई,जो अतीक के दाहिने पैर में लगी।अतीक को इलाज के लिए मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है।

ई-रिक्शा चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस से हुई मुठभेड़

बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये बदमाश पहले सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठते थे,फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक को बेहोश कर देते और रिक्शा लेकर फरार हो जाते।सोमवार को जब पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाश अखिलेश सिंह ने पुलिस पर गोली चला दी।जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से दो ई-रिक्शा,बैटरी, 40 हजार रुपये नगद और तमंचा बरामद किया है।ये सभी मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000