चोरों ने रिटायर्ड बैंककर्मी के घर में घुसकर की मैगी पार्टी, AC में आराम करने के बाद साफ किया हाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया।यहां चोरों ने एक बैंककर्मी के घर में अनोखे तरीके से चोरी की है।चोर पहले बैंककर्मी के घर में घुसे फिर मैगी बनाकर खाई और उससे भी उनका पेट नहीं भरा तो उन्होंने मटर की घुघरी बनाई। पेट भरने के बाद चोरों ने AC चलाकर थोड़ी देर आराम किया और फिर घर का कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। चोरी का ये हैरान करने वाला मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर सी-ब्लॉक का है।चोरी की घटना के बाद मौके से जो वीडियो सामने आया है,उसमें देखा जा सकता है कि पूरे घर का सामान इधर-उधर फेंका गया है और मैगी और मटर की प्लेट आधी खाई हुई है,जिस रिटायर्ड बैंककर्मी के घर में चोरी हुई वो इलाज कराने परिवार के साथ सेना में तैनात बेटे के पास दिल्ली में गए थे। इसी दौरान 2 चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

इस घटना से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो सकते हैं कि वह पूरे आराम के साथ किसी घर की खुशियों पर हाथ फेर सकें। ताजा घटना बताती है कि चोरों को कानून का कोई खौफ नहीं था। बताते चलें कि यूपी में योगी सरकार है और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे में ये घटना ज्यादा सवालों के घेरे में है। जिस घर में चोरों ने हाथ साफ किया,उस घर के लोग परेशान हैं।उनका काफी सामान चोर लेकर गए हैं। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़े और उनका सामान वापस दिलाए। घर के लोगों को इस बात का भी डर है कि जब चोर इतने आराम से चोरी कर सकते हैं तो वह किसी की जान को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000