यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लखनऊ में पॉवर स्टार पवन सिंह से की मुलाकात,मुलाकात के सियासी चर्चे

लखनऊ। बिहार के विख्यात यूट्यूबर मनीष कश्यप ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह से मुलाकात की।दोनों की मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच दोनों की मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।पवन सिंह और मनीष कश्यप की सियासी शुरुआत चर्चा में है।मगर मनीष कश्यप ने भाजपा को टाटा-टाटा बाय-बाय बोल दिया है।पवन सिंह का भी पहला चुनाव सफल नहीं रहा था। अब दोनों की इस मुलाकात के असर से आगे क्या होगा,ये देखने वाली बात है। सियासी पंडित मनीष कश्यप और पवन सिंह की मुलाकात को नए तरह के गठबंधन के तौर पर देख रहे हैं।चर्चा है कि क्या दोनों मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे हैं।मनीष पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे।दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था,लेकिन कुछ ही समय बाद मनीष कश्यप ने भाजपा से टाटा-टाटा बाय-बाय कर लिया।मनीष ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।मनीष के समर्थक उन्हें चुनाव मैदान में उतरते देखना चाहते हैं,मनीष भी इशारा दे चुके हैं, लेकिन क्या मनीष किसी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे या निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इस बीच मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो में मनीष,पवन सिंह और उनकी मां हैं।पवन की मां मनीष कश्यप और पवन सिंह को आशीर्वाद दे रही हैं। इस तस्वीर को लेकर पवन सिंह के प्रशंसक इसे सामाजिक प्रभाव बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं। राजधानी लखनऊ में पवन सिंह और मनीष कश्यप की हुई मुलाकात को कुछ लोग आने वाले समय में सियासी गतिविधियों का इशारा मान रहे हैं।अभी यह साफ नहीं है कि पवन सिंह और मनीष कश्यप में क्या बात हुई।माना जा रहा है कि बिहार की सियासत जरूर इस बातचीत के केंद्र में रही होगी।हालांकि मनीष कश्यप के समर्थक इस मुलाकात को उनके नए सियासी सफर की शुरुआत मान रहे हैं। पवन सिंह के प्रशंसक इसे मनीष कश्यप का सामाजिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।मनीष सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैं। मनीष बिहार में सरकारी विभागों और सरकारी कामों में भ्रष्टाचार होने का दावा करके सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे।

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।इससे पहले मनीष कश्यप ने एक वीडियो में कहा कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे,तो कुछ लोग दुखी भी होंगे।मनीष ने इसे लेकर लोगों से राय भी मांगी है।मनीष ने पूछा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए,किसी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए।मनीष ने आगे कहा कि वह अपने इलाके में गए थे,बहुत सारे क्षेत्रों का दौरा किया।वहां लोगों से मुलाकात की।अब वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहार के लिए लड़ना है।पलायन रोकने के लिए लड़ना है। इसका मतलब है कि मनीष बिहार से लोगों का दूसरी जगह जाना रोकना चाहते हैं। मनीष कश्यप और पवन सिंह दोनों में एक समानता है।दोनों ने ही भाजपा छोड़ी है।लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि मनीष कश्यप और पवन सिंह आगे क्या करेंगे।बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।ऐसे में मनीष और पवन की मुलाकात क्या कोई नई राह खोलेगी या लखनऊ की मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट ही थी,इसका उत्तर समय ही देगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000