मेरठ में AK-47 के 70 कारतूसों के साथ सेना का जवान गिरफ्तार,पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसियां

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान राहुल कुमार को AK-47 के 70 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।राहुल की पोस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर टेली सेंटर में थी। राहुल कुमार एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आया था।पुलिस और खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि इन कारतूसों की सप्लाई मेरठ में किसी को की जानी थी।

भागने की कोशिश में गाड़ी का टूटा शीशा

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के A2Z कॉलोनी के पास मुखबिर की सूचना पर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। राहुल कुमार मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के नंगली गांव का रहने वाला है। राहुल 9 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। राहुल के पास से बरामद 70 कारतूस सेना में इस्तेमाल होने वाली AK-47 रायफल के हैं।राहुल को जिस समय गिरफ्तार करने की कोशिश की गई,उस दौरान उसने पुलिस और एटीएस पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की,लेकिन मजबूत घेराबंदी से भाग नहीं पाया।

खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी

सूत्रों की मानें तो राहुल कुमार मेरठ में किसी को ये कारतूस सौंपने वाला था,लेकिन किसे और किस उद्देश्य से यह सप्लाई होनी थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।इस गंभीर मामले को देखते हुए मिलिट्री इंटेलिजेंस की दोनों यूनिटें, स्थानीय पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।राहुल से लगातार पूछताछ की जा रही है।इस मामले पर पुलिस प्रशासन ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

कई बिंदुओं पर हो रही है पूछताछ

पूछताछ में इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या इससे पहले भी राहुल कुमार किसी को कारतूस सप्लाई कर चुका है या फिर किसी गिरोह से इसका संबंध है जो सैन्य हथियारों या कारतूसों की तस्करी में शामिल हो सकता है। जांच एजेंसियां इस बिंदु पर भी ध्यान दे रही हैं कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किसी आपराधिक या आतंकी गतिविधि के लिए तो नहीं होना था। राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000