श्रावस्ती में बाबा का गरजा बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना मदरसा हुआ जमींदोज,मदरसा संचालकों में मचा हड़कंप

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में बाबा का बुलडोजर गरजा है।मल्हीपुर थाना क्षेत्र में इंडो-नेपाल सीमा से साय किलोमीटर दूर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम, फतेहपुर बनगई को प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर जमीदोज कर दिया।यह मदरसा 1960 में बनाया गया था और मुस्लिम बहुल इलाके में था। बताया जा रहा है कि इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम, फतेहपुर बनगई मदरसा श्रावस्ती जिले का सबसे बड़ा मदरसा था।ये मदरसा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था। कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मदरसे के संचालक मेराज अहमद का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की गई और उनकी कोई बात नहीं सुनी गई।संचालक ने बताया कि सपा सरकार में मदरसे में चार कमरे बनवाए गए थे,लेकिन अब बिना सुनवाई के यह तोड़फोड़ कर दी गई। मदरसा संचालक का कहना है कि हमें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिया गया और मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया।इस संबंध में एसडीएम जमुनहा प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मदरसा सरकारी जमीन पर संचालित था,जिसको लेकर कार्रवाई की गई है।जनपद में अब तक 20 से अधिक अवैध मदरसों को बुल्डोजर से ढहाया जा चुका है।

बताते चलें कि 27 अप्रैल को इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम,फतेहपुर बनगई मदरसे को गैर मान्यता प्राप्त बताकर सील किया गया था।मदरसा संचालक ने इसे मान्यता प्राप्त बताते हुए हाईकोर्ट का सहारा लिया। 14 मई को कोर्ट इसे पुनः खोलने का आदेश जारी कर दिया।वहीं प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर 28 मई को इस मदरसे को खोल दिया,लेकिन प्रशासन इसे सरकारी जमीन पर बना बता रहा था।मामला जिला कोर्ट में चल ही रहा था की प्रशासन ने इस पर बुल्डोजर की कार्रवाई कर दी। श्रावस्ती जिले में 105 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं,जबकि 192 मदरसे बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।वे किसी भी संभावित कार्रवाई को लेकर सतर्क हो गए हैं।वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000