दर्दनाक हादसा: बस में सीट पर था धड़…नीचे सड़क पर पड़ा था सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून

हाथरस में ग्यारह साल का मोहम्मद अली अपने भाइयों की बरात में जा रहा था। पांच दिन पहले ही अपने वालिद के साथ जाकर बाजार से नई पेंट शर्ट खरीदकर लाया था। बड़ा खुश था अली। वह बस में दूसरे बच्चों के साथ सबसे पीछे वाली सीट पर खिड़की के पास बैठा था। बस हाजीपुर रेलवे फाटक पर रुकी तो अली बाहर खड़े अपने वालिद को देखने के लिए खिड़की से झांकने लगा। इसी दौरान सामने से आई मैक्स से उसकी गर्दन कट गई। सिर सड़क पर गिर गया जबकि धड़ सीट पर था। इसे देख बस में चीखपुकार मच गई। वहीं, आस मोहम्मद सड़क पर पड़े अपने बेटे के सिर को हाथ में लेकर बिलखने लगा।

बस में 65 लोग थे सवार

मोहम्मद अली का सिर उसके वालिद आस मोहम्मद के हाथ में था जबकि ताऊ साबूउद्दीन बच्चे के धड़ को हाथों में लेकर बिलख रहे थे। बस की सीट पर भी खून ही खून बिखरा हुआ था। पिता तो अपने बेटे का सिर लेकर इधर-उधर दौड़ रहा था। हर तरफ चीख-पुकार थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद यहां ट्रैफिक भी रुक गया था। परिवार वालों ने बताया कि मोहम्मद अली अपने भाइयों की बरात में जाने को लेकर बहुत उत्सुक था। लेकिन कौन जानता था कि बरात पहुंचने से पहले ही वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएगा। परिवार वालों ने बताया कि बस में छोटे बड़े सब मिलाकर 65 लोग सवार थे।

सिर को धड़ से जोड़ने की कोशिश करता रहा बदहवास पिता

दरअसल जिस मार्ग से बस जा रही थी वह संकरा था। सामने से मैक्स आई तो बस रुक गई। मैक्स भी रुक गई। काफी देर दोनों वाहनों के चालक गाड़ियों को आगे पीछे करके निकलने की कोशिश करते रहे मगर काफी देर तक दोनों गाड़ियां फंसी रहीं। बाद में किसी तरह दोनों वाहन धीरे धीरे बढ़ने लगे। स्थिति यह थी दोनों ही वाहन एक दूसरे से सटकर निकल रहे थे।

खिड़की से झांकने लगा मोहम्मद अली

इसी दौरान मोहम्मद अली खिड़की से झांकने लगा और उसकी गर्दन दोनों वाहनों के बीच में फंसकर कट गई और धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गई। सिर को पिता ने उठा लिया और धड़ को लेकर उसका ताऊ नीचे आया। पिता ने अपने बेटे के सिर को धड़ से जोड़ने की कोशिश की। सब जान रहे थे कि बालक की मौत हो चुकी है लेकिन पिता मानने को तैयार नहीं था। कभी अंगोछा बांधकर बहता खून रोकने की कोशिश करता तो कभी सिर को धड़ को जोडने की।

शादी की खुशियां बदली मातम में, बरात लौटी वापस, चंद लोग हुए शादी में शामिल

इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। कुछ लोग तो बस से उतरकर वापस अपने घरों को आ गए थे। दस से पंद्रह लोगों की मौजूदगी में ही विवाह की रस्म की गई। परिवार वालों ने बताया कि कुछ वाहनों की व्यवस्था करके बरातियों को घरों को वापस भेजा गया था।

बस की खिड़की से झांक रहे बालक का सिर धड़ से कटा

अलीगढ़ से हाथरस के गांव मेवली जा रही बरात की बस की खिड़की से झांक रहे मोहम्मद अली (11) की गर्दन मैक्स की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जंक्शन क्षेत्र में हाजीपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। हादसे के वक्त मोहम्मद अली अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में जा रहा था। वह अलीगढ़ शहर के मकदूम नगर कमेला रोड निवासी आस मोहम्मद का पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बस और मैक्स छोड़कर भाग गए।

आस मोहम्मद के बड़े भाई साबूद्दीन के बेटे साहिल और उनके छोटे भाई बाबूद्दीन के बेटे दानिश की बरात गांव मेवली में दो भाइयों अफसर और बॉबी के यहां जा रही थी। रविवार दोपहर बस कैलोरा-जलेसर मार्ग पर हाजीपुर में रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निकट पहुंची। यहां निर्माण के चलते वाहनों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड बनाई हुई है। बालक के ताऊ साबूद्दीन ने बताया कि सर्विस रोड पर बस के सामने से मैक्स वाहन आ गया।

उसे रास्ता देने के लिए चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया। लेकिन एक पेड़ सामने आने के कारण बस रुक गई। बस में सवार बराती नीचे उतर गए, उसमें केवल बच्चे बैठे रह गए। मैक्स के चालक ने जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर वाहन को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से झांक रहे मोहम्मद अली की गर्दन कट गई। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद भागे चालकों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000