प्रतापगढ़ में 9 दिन से जेल में निरुद्ध एक दर्जन से अधिक जुआड़ियों को आज मिली जमानत, देर शाम तक नहीं हो सकी रिहाई
प्रतापगढ़। अपर जिला सत्र न्यायधीश प्रथम के यहाँ से आज 9 वें दिन 19 जुआड़ियों में से 13 जुआड़ियों को जमानत मिल गई, जमानत तो मिल गई, परन्तु उनकी रिहाई देर शाम तक न हो सकी। एक सप्ताह से जुआड़ियों को जेल से छुड़ाने के लिए जुआड़ियों के परिजन और उनके अधिवक्ता सारे जुआड़ अपनाये तब जाकर आज उनकी जमानत मंजूर हो सकी।
कोतवाली नगर में पुलिस की छापेमारी में लाखों रूपये बरामदगी करने के साथ 19 जुआड़ियों ताश की गड्डियों समेत आभूषण, चार पहिया वाहनों और दो पहिया के साथ कोतवाली नगर की पुलिस चालान कर सभी का मेडिकल मोयना कराने के बाद सभी को दूसरे दिन अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने सभी की जमानत अर्जी खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज जुआड़ियों के जमानत की पुनः तारीख थी। जुआड़ियों के अधिवक्ता ऐड़ी चोटी एक कर दर दिये थे। जमानत की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायधीश प्रथम के यहाँ हुई। सुबह ही जमनत अर्जी पर सुनवाई हुई और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने समझाने के बाद अपर जिला सत्र न्यायधीश प्रथम श्री बाबुराम जी ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। जमानत मिलने के बाद जुआड़ियों के परिजन और उनके अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली।
01. अतुल सिंह पुत्र हरिबंश सिंह निवासी कटरा रोड करनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 37 वर्ष।
02. पुनीत कुमार ओझा पुत्र कल्पनरायाण ओझा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम कटरा रोड थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ।
03. अरविन्द कुमार सिंह उर्फ केतन सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी करनपुर कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
04. मान बहादुर उर्फ मुन्ना पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गोहन्ड थाना जरिया जनपद हमीरपुर उम्र करीब 47 वर्ष।
05. बिमल तिवारी पुत्र सुधीर तिवारी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी चकेडी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ़।
06. सोनू सिंह पुत्र मुरारी लाल सिंह उम्र 34 वर्ष करीब निवासी मुबारकपुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज।
07. मनीष शर्मा उर्फ मोनु पुत्र अरुण शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम करनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
08. सत्यम सिंह उर्फ गाँधी पुत्र कृष्ण भान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी कांशीराम कालोनी सरोज चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
09. अतुल सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी 68 सिविल लाइन कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
10. नागेन्द्र कुमार पुत्र सुखदेव कुमार उम्र करीब 46 वर्ष निवासी बोमापुर मउअइमा थाना मउअइमा जनपद प्रयागराज।
11. सुधीर त्रिपाठी पुत्र उदित नरायण त्रिपाठी उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मलाकह्रहर कन्धई का पुरवा थाना फाफामउ जनपद प्रयागराज।
12. साहब सिंह पुत्र रामभवन सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी मोहन गंज पुरे खोसई थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ।
13. रोहित पटेल पुत्र उमापति पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पृथ्वी गंज जौहार थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ।