उत्तरप्रदेशमुरादाबाद शिक्षक की हत्या: आंख के बराबर से मारी गई गोली, जंगल में मिली लाश, मोबाइल और 31 साै रुपये बरामद By Pratibha Rajdar Last updated Jul 6, 2025 197 बिलारी के रामपुरा धतरारा गांव के जंगल में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक प्रवीण सिंह उर्फ सीटू (45) की हत्या कर दी गई। शिक्षक के सिर में आंख के बराबर से गोली मारी गई है। शिक्षक पिता की लगभग 20 वर्ष पहले कैंसर से माैत हो जाने के बाद मृतक आश्रित के रूप में प्रवीण को नौकरी मिली थी। वह 15 वर्ष से अपनी पत्नी गुड्डो, बेटे अमन और बेटी दिव्यांशी के साथ चंदौसी के मोहल्ला अशोकनगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। मूल रूप से थाना सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के रहने वाले थे। पत्नी गुडो ने बताया कि पति शनिवार शाम को बाइक से घर से निकले थे। उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी। रविवार सुबह आठ बजे थाना सोनकपुर क्षेत्र में रमपुरा गांव के जंगल में उनका शव पड़ा मिला। थाना सोनकपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम माैके पर पहुंची। शिक्षक प्रवीण के दो भतीजे गांव में रहते हैं। परिजनों के अनुसार शिक्षक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके पास पैतृक गांव में लगभग 15 बीघा कृषि भूमि है। पुलिस ने बताया कि माैके से 31 साै रुपये और एक मोबाइल भी मिला है। samachar 197 Share