उत्तरप्रदेशआयोध्या फंदे से लटकती मिली स्टाफ नर्स, पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ रह रही थी By Pratibha Rajdar Last updated Jul 6, 2025 385 यूपी के अयोध्या में कुमारगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के आवासीय परिसर के कमरे में स्टाफ नर्स का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज में तैनात स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव (36) की मौत हुई है। बताया गया कि सीमा का अपने पति भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाद चल रहा था। वह पति को छोड़कर एक वर्ष से अमेठी के कोरारी निवासी अमित कुमार सिंह के साथ रह रही थी।सीमा मूल रूप से सुल्तानपुर के गोरसरा की रहने वाली थी। सूचना पर कुमारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने स्टाफ नर्स के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी है। samachar 385 Share