अमरोहाउत्तरप्रदेश खड़े ट्रक में जा घुसी कार, खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच के सिपाही और पत्नी की मौत; दो बेटे घायल By Pratibha Rajdar Last updated Jul 7, 2025 168 यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा खतौली निवासी जावेद जव्वाद जैदी खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में अमरोहा ऑफिस में तैनात थे। वह हेड मुख्य आरक्षी थे। खड़े ट्रक में कार घुसने से स्पेशल ब्रांच के सिपाही जावेद जव्वाद जैदी (38) और उनकी पत्नी उर्शी (35) की मौत हो गई। उनके दो बेटे घायल हो गए। हादसा हाईवे पर दोपहर तीन बजे हुआ। पुलिस ने कार व ट्रक कब्जे में ले लिए। खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में थे जैदी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा खतौली निवासी जावेद जव्वाद जैदी खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में अमरोहा ऑफिस में तैनात थे। वह हेड मुख्य आरक्षी थे। सोमवार को कार से अपने घर से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी उर्शी (35) व दो बेटे थे। खड़े ट्रक से जा टकराई कार उनकी कार गजरौला में हाईवे पर केंद्रीय एवं वस्तु कर कार्यालय के सामने पहुंची थी। यहां पर ट्रक खड़ा था। जिसमें कार घुस गई। जिससे कार चला रहे जावेद जव्वाद जैदी, उनकी पत्नी उर्शी और दोनों बेटे घायल हो गए। बेटों को डॉक्टरों ने किया रेफर घायलों को सीएचसी में लाया गया। यहां पर जावेद जव्वाद जैदी, उनकी पत्नी उर्शी को मृत घोषित कर दिया गया। उनके दोनों बेटों को रेफर कर दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने हादसे में मौत की पुष्टि की है। समाचार 168 Share