कर्ज से बचने और बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त का कत्ल, कार में जिंदा फूंका; पत्नी ने भी दिया साथ

यूपी के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त को कार में फूंक दिया। पत्नी के साथ मिलकर खुद की मौत का नाटक रचा। आरोपियों ने यूट्यूब से यह तरीका सीखा था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हो गया।45 लाख का कर्ज न चुका पाने और बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए युवक ने दोस्त को कार में जिंदा फूंक दिया था। उसने बीमा की रकम हड़पने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। इसके बाद युवक ने खुद के मरने की गलत खबर फैला दी। इस साजिश में शामिल पत्नी ने भी कार में मिले अधजले शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

सोमवार को यही युवक रीवां के आनंदपुर गांव में अपने साढ़ू के घर पर जिंदा मिला तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास 29/30 जून की रात जली कार में शव मिला था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसओजी व राजापुर थाना पुलिस टीम ने रैपुरा के आनंदपुर गांव में एक घर में छापा मारा। यहां मप्र के रीवा जिले के थाना जवा कनपुरा निवासी सुनील सिंह पटेल पत्नी हेमा सिंह के साथ जीवित मिला। सुनील को जिंदा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई।

यूट्यूब से सीखा था कर्ज न चुकाने और बीमा की रकम हड़पने का तरीका

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के लिए 45 लाख का कर्ज लिया था। फिर लोन लेकर हार्वेस्टर खरीदा। इसे चुकाने के लिए खुद का दो करोड़ का बीमा कराया था।ब्यूटी पार्लर की तीन और हार्वेस्टर की एक किस्त दे चुके थे। बाकी किस्तें चुकाने के लाले पड़ रहे थे तब पति-पत्नी ने इस तरह की साजिश रची। यूट्यूब में ऐसे मामलों की खोजबीन की जिसमें कर्ज न चुकाने के तरीके बताए गए।

यह था पूरा मामला

यू-टयूब से तरीका सीखकर आरोपी सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया। सुनील की 29/30 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिल गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

अपनी कद-काठी का खोजा युवक, शराब पिलाई और मार डाला

एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार सुनील ने अपनी कद-काठी के अंजान युवक को खोजना शुरू किया। 28 जून को एक शराब पीने वाले स्थान पर जवा थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव निवासी नशे का लती विनय चौहान मिला।सुनील ने उससे दोस्ती गांठ ली और फिर खूब शराब पिलाकर खाना खिलाया। 29 जून की शाम को उसे फिर बुलाकर शराब पार्टी की। इसके बाद उसे लेकर कार से निकला। पहले शंकरगढ़ के रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया लेकिन बारिश होने से योजना बदली। चूंकि सुनील की पत्नी हेमा राजापुर के कंधवनिया गांव की है। ऐसे में उसे सारे रास्ते की जानकारी थी। इसी में उसने सिकरी गांव के सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार खड़ी कर पहले दोनों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने पर विनय को सुनील कार की अगली सीट पर ले जाकर बैठा दिया।

सिलिंडर की पिन दबाई और कपूर डालकर लगा दी आग

इसी बीच कार में रखे गैस सिलिंडर की पिन दबा दी। चारों शीशे व दरवाजे बंद कर नीचे उतर आया। विनय की सीट की ओर का शीशा का कुछ हिस्सा खोल दिया। कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया। फिर बाहर से एक कपूर जलाकर शीशे के रास्ते से अंदर डाल दिया। इससे पूरी कार में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इसके बाद अंधेरा का लाभ उठाकर वह बस से प्रयागराज पहुंच गया।

कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए रची साजिश

पुलिस ने बताया कि यह सब पति-पत्नी ने कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए किया था। जिस विनय के मरने की बात सामने आई है उसके भाई विकास को बुलाकर शिनाख्त के लिए उसका डीएनए सैंपल लिया गया है।रिपोर्ट से मृतक की सही शिनाख्त हो सकेगी। एसओजी व थाना पुलिस ने चित्रकूट से लेकर रींवा तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज व दंपती के मोबाइल नंबर के सर्विलांस से जानकारी कर सफलता पाई। एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000