उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत जुताई के दौरान हुआ हादसा By Pratibha Rajdar Last updated Jul 9, 2025 373 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज क्षेत्र में मंगलवार को खेत की जुताई कर रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। खेमकरण निवासी गांव में खेत की जुताई के लिए टैक्टर से जा रहे थे तभी नाले को पार करते समय हादसा हो गया। ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और नाले में पलट गया जिससे किसान की मृत्यु हो गई। बता दें कि इस हादसे में लाला राम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। नाले में पानी ज्यादा होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद लाला राम को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया।इसके बाद उन्हें समीप के CHC पर ले जाया गया जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच कर रहे प्रभारी पुलिस बल ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। samachar 373 Share