प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला, 36 घंटे सड़ता रहा शव,लाश के सामने की पार्टी

कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर सोमवार की रात छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी की हत्या में पति को जेल भिजवाना चाहती थी। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात करीब तीन बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली। रोशनी ने फोन कर बताया कि उनके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। जिस कमरे में सोना का शव मिला, वहां साक्ष्य संकलन कर सील कर दिया गया। रोशनी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। सोमवार रात में शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। रोशनी से झगड़े के बाद शाहरूख वहां से चला गया था। पुलिस ने शाहरूख से पूछताछ की और उसकी लोकेशन निकलवाई। शाहरूख ने पुलिस रात का घटनाक्रम बताया। शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की।

सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। रोशनी बेटी की हत्या के बाद प्रेमी के साथ उसी घर में रही। दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की। इसके बाद शाहरूख को फंसाने की साजिश रचते रहे। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ। शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो। यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा। प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया। शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही। उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। सोना के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।

बदलते बयान से गहराया शक

पूछताछ के दौरान रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। इससे उसपर शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उदित और रोशनी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है। साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी मुलाकात

शाहरूख की मुलाकात रोशनी से समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों करीब आ गए थे और 10 साल पहले शादी कर ली थी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता था। रोशनी को डांस का शौक था और वह अक्सर क्लबों में डांस करने जाती थी। रोशनी को डांसर के नाम से भी लोग जानते थे। क्लब जाने के दौरान ही रोशनी का संपर्क उदित से हो गया था। इसके बाद से उसका शाहरूख से विवाद बढ़ता गया।

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

रोशनी ने अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग अलग मामलों में केस दर्ज कराया था। यही नहीं, उसने गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को जेल भिजवा दिया था। इसके बाद रोशनी ने मई माह में शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया। रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशानी होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।

बिल्डर के साथ मिलकर बनवाया था अपार्टमेंट

शाहरूख ने बताया कि उनकी मां ने प्लॉट पर बिल्डर के साथ एग्रीमेंट कर चार तल का अपार्टमेंट बनवाया था। पहले और चौथे तल पर उन लोगों का परिवार रहता था बल्कि दूसरे और तीसरे तल पर बने फ्लैट को बेच दिया गया था। आरोप है कि शुरू से ही रोशनी की नजर शाहरूख की संपत्ति पर थी। यही वजह है कि उसने पूरे परिवार को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000