प्रतापगढ़ दो दिन पहले हुए कांड के बाद जागा पुलिस प्रशासन, अवैध रूप से संचालित 60 होटलों पर छापेमारी, एक दर्जन से अधिक होटल किए गए सील
प्रतापगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले भर में 60 होटल पर छापेमारी की। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे करीब एक दर्जन होटल को सील कर दिया गया। कुंडा थाना क्षेत्र में बालाजी और जायका समेत चार होटलों को सील किया गया। वहीं शहर में कन्हा, श्याम और कृष्ण समेत चार अन्य होटलों को भी बंद करवाया गया। यह कार्यवाही एसडीएम और सीईओ के नेतृत्व में की गई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि जिले में कई होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। इन होटल में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे थे। प्रशासन की यह कार्रवाई ग्रैंड होटल में हुई मारपीट की घटना के बाद की गई।
2 दिन पहले एक होटल में एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। लड़की पक्ष के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। जांच में सामने आया कि होटल में बिना जांच पड़ताल के कमरे दिए जा रहे थे। शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रशासन नियुक्त कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी होटलों के खिलाफ कार्रवाई की है। आधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।