भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ का हुआ निधन, प्रतापगढ़ व प्रयागराज में शोक की लहर

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से प्रतापगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में बीरापुर विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में रानीगंज) से विधायक के रूप में सेवा की थी। उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें क्षेत्र में काफी सम्मान प्राप्त था।

लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक कार्यों और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उन्हें वालीवुड में फिल्मों को लेकर बहुत शौक थी। कुछ फिल्मों में उन्होंने काम भी किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय एक समर्पित नेता और समाजसेवी थे। साल-2009 में जब भाजपा के पास लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का आकाल छाया था, तब लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मनाकर सपा से भाजपा में लाये थे और उन्हें प्रतापगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार बनाया था। हालांकि भाजपा की स्थिति उस समय ठीक नहीं थी और वह चुनाव हार गए थे।

बीजेपी के नेताओं में उनकी अलग छवि थी। उनके निधन से पार्टी को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। क्षेत्र और समाज के लिए समर्पित नेता के निधन से जो नुकसान होता है, वह अपूरणीय होता है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया और शोक सभाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के लोगों ने लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ को एक दयालु और कर्मठ नेता के रूप में याद किया।

जिले और क्षेत्र के लोगों ने कहा, “गुरुजी” हमेशा जनता की समस्याओं को सुनते थे और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। भाजपा के पूर्व विधायक रहते हुए वह सपा में चले गए, फिर भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ हमेश सम्मान और सहयोग करते रहे। वर्तमान में वह प्रयागराज के सिविल लाइन में सर्किट हाउस के पास अशोक नगर मोहल्ले में सपरिवार रहते थे। मूलतः रानीगंज, प्रतापगढ़ के निवासी थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000