गजब: यूपी की 102 साल की दादी इंटरनेट की नई सुपर स्टार, कभी नहीं गईं स्कूल, आज 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स

प्रतापगढ़। पढ़कर आप अचंभित होंगे, लेकिन सच है। 102 साल की दादी की पाठशाला अनूठी है, जहां अनुभव किताबें हैं और सादगी पाठ्यक्रम है। दादी इंटरनेट की सुपर स्टार बन चुकी हैं। 15 मिलियन से अधिक इनके व्यूवर्स हैं। इंटरनेट मीडिया पर अब तक 1200 से ज्यादा वीडियो अपलोड हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के बाबा बेलखरनाथ धाम के खूंझीकल गांव की दादी शांति देवी सिंह पर उमर सिर्फ एक संख्या है, ये कहावत सटीक बैठ रही है। दादी 102 साल की हैं, लेकिन इनकी ऊर्जा के आगे युवक फेल हैं। कभी स्कूल नहीं देखा, आज इंटरनेट की दुनिया में दादी के अनुभव के स्कूल में लाखों लोग शामिल हो चुके हैं, विद्यार्थी, प्रशंसक और अनुयायी, उनकी आंखों ने इतिहास को जीते हुए देखा है।

देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी मिलते हुए दादी ने देखा है, स्वतंत्रता दिवस की पहली सुबह की रोशनी को देखा है। अब उनकी आंखें मोबाइल कैमरे के सामने चमकती हैं, दादी अपनी ठेठ अवधी में जीवन का सार बताती हैं। दादी की सुबह का रूटीन योगी से कम नहीं है। सुबह छह बजे उठकर नित्यक्रिया के बाद, मोरों को दाना डालना, आंवले के बाग में भ्रमण और फिर राम-नाम का जाप। इस दिनचर्या में न कोई दिखावा है, न कोई छल, बस मिट्टी से जुड़ी एक सच्ची जिंदगी है।

दादी का बात करने का ठेठ मौलिक अंदाज को देखकर पड़ोसी श्रीकांत तिवारी ने अगस्त, 2024 में इनका एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीधी आवाज, सच्ची बात और अंदाज दिल को छू लेने वाला लोगों को जैसे जीवन की सादगी का खजाना मिल गया। देखते ही देखते दादी के वीडियो वायरल हो गए, इंटरनेट मीडिया पर अब तक 1200 से ज्यादा वीडियो, 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स हैं।

दादी की बोली में लोक है, ज्ञान है,समाज के लिए एक सीख है। दादी जब बोलती हैं, हे बेटवा, हमका रुपइया-पइसा काहे का…सब तौ तोहरे सबकै दीन, तो हर शब्द दिल में उतर जाता है। दादी कहती हैं, हमका तौ कुछू पता न रहन इनही श्रीकांत मोबाइलवा से परदेश तक पहुंचाइ देहेन। दादी से जब लोग पूछ्ते हैं कि जब यूट्यूब वाले आपको पैसे देंगे तो उसका क्या करोगी, इस पर दादी अपने ही अंदाज में कहती हैं, हे बेटवा हम का करब रुपिया-पइसा।

अरे सब तोहरै सबकै दीन तौ खात-पहिरत अही, हमका कुछ न चाही, सब केहू खात कमात रहा। दादी को इंटरनेट मीडिया के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वह इतना जरूर बताती हैं। हम आपन बतिया मोबइलिया मा सुनिथे। अब हमसे मिलै शृंगवेरपुर, मुंबई, बनारस, चित्रकूट, लखनऊ, जौनपुर, सुलतानपुर, अमेठी पता नहीं कहां-कहां से लोग आवै लागेन। हमार हालचाल पूछि के हमसे बात करै आवत थें। दादी पीएम मोदी बारे में कहा कि अरे ओनका के नाहीं जानत, ओ तौ दुनिया के मालिक अहीं।

इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं दादी शांति देवी सिंह के अंदाज और दुलार को उनका परिवार भी खूब पसंद करता है। घर वाले अक्सर आने वाले यूट्यूबर्स का स्वागत करते हैं। दादी की सुविधाओं और जरूरतों का ठीक से ख्याल रखते हैं। दादी की देखरेख में बेटे अशोक सिंह, बहू सुधा, पौत्रवधू नेहा, पौत्र दिव्यांश, शिवांस लगे रहते हैं। दादी शांति देवी सिंह का भरा पुरा परिवार है जो उनकी देखभाल करता है। दादी के पास किसी चीज का कमी नाही बा, सब आजाद अहा।

दादी के वीडियो बनाकर उनको चर्चा में लाने वाले श्रीकांत तिवारी को दादी बहुत स्नेह देती हैं। श्रीकांत बताते हैं कि मेरी दादी बहुत पहले इस दुनिया से चली गई थीं, दादी की बातें अच्छी लगती हैं, इसलिए वीडियो बनाते हैं। अपनी बोली-भाषा भी इससे समृद्ध हो रही है। उनके बोलने का अंदाज और अपनापन मुझे बहुत अच्छा लगा। इसके बाद मुझे लगा कि दादी का यह मौलिक अंदाज अगर इंटरनेट मीडिया पर चला दिया जाए तो हो सकता है कि बात बन जाए, बस इसी से शुरुआत हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000